[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

स्वास्थ्य की ओर एक कदम। फुलेरा में निशुल्क थायराइड जाँच शिविर संपन्न।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)  आज के भागदौड़ भरे जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से  सरस्वती एजुकेशनल एंड कल्चरल रिसर्च सोसायटी द्वारा  महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। सोसायटी की ओर से श्रीराम नगर स्थित श्री बालाजी क्लीनिक पर एक दिवसीय ‘निशुल्क थायराइड शिविर’ का सफल आयोजन किया गया।शिविर की मुख्य विशेषताएं , निशुल्क जाँच शिविर के दौरान लगभग 40 लोगों  के थायराइड लेवल की मुफ्त जाँच की गई।


विशेषज्ञ परामर्श: संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अविनाश दाधीच ने मरीजों को व्यक्तिगत परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि थायराइड केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि एक जीवन शैली विकार है जिसे सही मार्गदर्शन से नियंत्रित किया जा सकता है।
आहार एवं दिनचर्या पर जोर: डॉ. दाधीच ने उपस्थित लोगों को सिखाया कि कैसे संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या अपनाकर थायराइड जैसी जटिल समस्याओं को जड़ से खत्म या नियंत्रित किया जा सकता है।

“हमारा लक्ष्य केवल बीमारी का पता लगाना नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति शिक्षित करना है ताकि वे एक दवा-मुक्त और स्वस्थ जीवन जी सकें।” डॉ. अविनाश दाधीच।
इस सेवा कार्य में टीम के कर्मठ सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे रोशन चोयल, आरती सैन,यतींद्र सिंह,
देवांश दाधीच ने सहयोग किया शिविर के अंत में स्थानीय निवासियों ने संस्था के इस सामाजिक सरोकार की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now