[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

दौलतपुर एक्सप्रेस में ‘हाई-प्रोफाइल’ शराब की तस्करी नाकाम। RPF और GRP की बड़ी स्ट्राइक।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) ट्रेनों के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर रेलवे पुलिस ने एक बार फिर काल बनकर प्रहार किया है। GRP और RPF की संयुक्त टीम ने एक सटीक ऑपरेशन चलाते हुए दौलतपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 19412) में बेडशीट के भीतर छिपाकर ले जाई जा रही महंगी अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है।

तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब की बोतलों को कोच A – 2 के लीलन बॉक्स में बेड शीट के अंदर लपेटकर रखा था। लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से वे बच नहीं सके। जाँच के दौरान पुलिस को वहां से 4 कार्टून बरामद हुए, जिनमें शराब के नामी ब्रांड्स की बोतलें सजी हुई थीं । पुलिस ने कुल  36 लीटर प्रीमियम शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 97,320 रुपये बताई जा रही है: जिनमें
Ballantine’s Finest Blinders Scotch Whisky 18 लीटर (750 ML की 24 बोतलें)Royal Stage Classic Whisky 9 लीटर (750 ML की 12 बोतलें)
Absolut Vodka:9 लीटर (750 ML की 12 बोतलें) बरामद हुई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रेलवे (राजस्थान)  सुष्मित विश्वास (IPS) और महानिरीक्षक  अजयपाल लांबा (IPS) एवं उ.प. रेलवे के महानिदेशक, सह प्रधान मुख्य सुरक्षाआयुक्त रेलवे सुरक्षा बल ज्योतिकुमार सतीजा एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह के संयुक्त दिशा- निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई।

टीम का नेतृत्व थानाधिकारी ओमप्रकाश ने किया। आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार अभियुक्त की तलाश सरगर्मी से जारी है । रेलवे नेट वर्क का इस्तेमाल तस्करी के लिए करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”भजना राम (सउनि), श्री कृष्ण (कानि. 461 – आसूचना अधिकारी),  रामलाल (कानि. 637)। इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका रेलवे सुरक्षा बल की स्पेशल टास्क टीम राजेश सिंह (प्रभारी), मुकेश गुर्जर, राजेश कुमार और  कपिल देव की रही। शराब तस्करी का ‘स्काॅच’ प्लान फेल! ट्रेन के बेडशीट में छिपी मिली 1 लाख की शराब।2. GRP-RPF का जॉइंट ऑपरेशन: दौलतपुर एक्सप्रेस में पकड़ी गई लग्जरी शराब की खेप।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now