
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
तपस्वी संत श्री श्री 108 श्री गोविंद दास जी महाराज के सानिध्य एवं आशीर्वाद से “अमृत गंगा ग्रुप” अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी _भव्य “सावन महोत्सव-5” का आयोजन करने जा रहा है यह शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत का संगीतमय महाकुभ 08 अगस्त 2026, दोपहर 12:15 बजे से प्रारंभ होकर 09 अगस्त 2026, प्रातः 5 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन टांका आश्रम,बिचुन में किया जाएगा। महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से पधारे प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। संगीत प्रेमियों के लिए यह रात्रि भर चलने वाला आयोजन भव्य एवं आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इस संबंध में अमृत गंगा ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल जिसमें राम प्रकाश राहोरिया, डॉ. महेंद्र शर्मा, अशोक पारीक, अशोक कुमावत, सूरज गोदारा एवं डॉ. अशोक भारद्वाज शामिल रहेंगे, इन्होंने दादू पीठ आश्रम पहुंचकर बाबा गोविंद दास महाराज से विस्तृत चर्चा की एवं आश्रम में कार्यक्रम के आधिकारिक आयोजन की सहमति प्रदान की ।
आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से इस आयोजन में पधारने का आग्रह किया है।

Author: Aapno City News




