
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 8 को।
फुलेरा ( दामोदर कुमावत)
सैनी (माली) रेलवे कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था (रजि) के तत्वावधान में समाज बंधुओं एवं आम नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
8 अगस्त 2026 (शनिवार)
को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
रेलवे इंस्टीट्यूट, लोको कॉलोनी, जयपुर किया जा रहा है। स्वास्थ्य में साधना अस्पताल, जयपुर की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा शिविर में आए मरीजों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क परामर्श भी दिया जाएगा।

शिविर में निम्नलिखित जांचें नि:शुल्क उपलब्ध होंगी जिन में ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच,ब्लड शुगर जांच,वजन जांच एवं अन्य आवश्यक रक्त (ब्लड) जांचें निशुल्क की जाएगी।संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी एवं पदाधिकारियों ने “स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र” और “सेवा, सहयोग, सद्भाव” के संदेश के साथ जयपुर के सभी नागरिकों एवं समाज बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुँचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

Author: Aapno City News




