[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा आईटीएमएस पोर्टल पर परिचयात्मक कार्यशाला का आयोजन।

SHARE:


फुलेरा( दामोदर कुमावत) राजस्थान सरकार केवाणिज्य कर (राज्य कर) विभाग द्वारा प्रशासन को डिजिटल बनाने और कर अनुपालन को आसान व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ‘आईटीएमएस पोर्टल पर परिचयात्मक कार्यशाला (Orientation Workshop)’ का आयोजन किया गया।यह कार्यशाला, 06 अगस्त 2026 (गुरुवार) को दोपहर 1:30 बजे फुलेरा स्थित श्रीध होटल में आयोजित गई।

सी टी ओ कांता गुर्जर, सीटीओ सज्जन यादव ने बताया कि इस सत्र का मुख्य उद्देश्य ‘आसान, पारदर्शी और प्रभावी कर प्रशासन’ को बढ़ावा देना है। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को ITMS पोर्टल (ई-टैक्स ऑफिसर मॉड्यूल) के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी,जिसमें शामिल हैं, पोर्टल की मुख्य विशेषताओं और सुविधाओं की जानकारी। सरल एवं त्वरित प्रक्रियाओं की समझ।
बेहतर अनुपालन और समय की बचत के तरीके। विशेषज्ञों द्वारा टैक्स एवं पोर्टल से जुड़ी शंकाओं का समाधान बताएं।


विभाग ने व्यापारियों, कर सलाहकारों एवं संबंधित हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए सत्र में उपस्थिति दर्ज कराएं और पोर्टल से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान प्राप्त करें। इस अवसर पर एसीटीओ अजय मीणा एवं श्रीपाल मौजूद रहे। जबकि व्यापार महासंघ अध्यक्ष मनोज अहूजा, प्यारेलाल कुमावत, सूजाराम कुमावत, रमेश कुमावत,सुबोध छाबड़ा, सोनू रांवका, संजय वार्ष्णेय, संजीय गुप्ता,आलोक तिवाड़ी
सहीत दर्जनों व्यापारी उपस्थित ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now