
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
भारतीय रेलवे में संरक्षा (Safety), सुरक्षा और समयबद्धता को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (UPRMS) फुलेरा द्वारा शुक्रवार को रेलवे कम्युनिटी हॉल में एक विशाल ‘संरक्षा संगोष्ठी’ (Safety Seminar) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद मेहता (जोनल महामंत्री, UPRMS)वहीं मुख्य अतिथि रवि जैन (मंडल रेल प्रबंधक / DRM, जयपुर)

विशिष्ट अतिथि: गौरव गौड़ (ADRMs), मनमोहन मीणा (Sr. DSO), मनोज मीणा (Sr. DEN), मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित एवं महासचिव दीपक वर्मा। अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया। तत्पश्चात सभी गणमान्य अतिथियों का माला व पारंपरिक साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। संरक्षा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीआरएम रवि जैन ने कर्मचारियों को सुरक्षा का मूल मंत्र देते हुए कहा “जिंदगी की पटरी पर कभी कोई शॉर्टकट नहीं होता; सतर्कता और सजगता ही असली संरक्षा है।”

उन्होंने जयपुर मंडल के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों पर गर्व जयपुर मंडल के रेलकर्मी सदैव मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। संगोष्ठी में कर्मचारियों द्वारा उठाई गई संरक्षा संबंधी सभी कमियों को शीघ्र दूर किया जाएगा।
हाल ही में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया जाएगा।
स्थानीय रेलकर्मियों की आवाज: कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने ऑन-ड्यूटी आने वाली व्यावहारिक व संरक्षा संबंधी समस्याओं को बेबाकी से अधिकारियों के समक्ष रखा और उनके त्वरित समाधान की मांग की।
रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कर्मचारियों को जल्दबाजी न करते हुए नियमपूर्वक कार्य करने की हिदायत दी।
जोनल महामंत्री विनोद मेहता का आह्वान: उन्होंने कहा कि रेलवे में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कर्मचारियों को सेफ्टी गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन करना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित का धन्यवाद उन्होंने फुलेरा UPRMS टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे सेमिनार नियमित रूप से होने चाहिए ताकि कर्मचारी सदैव जागरूक रहें। इस मौके पर पत्रकार संघ अध्यक्ष महेश दाधीच व महामंत्री दामोदर कुमावत ने डीआरएम रवि जैन को रेलवे परिसर में बने इको पार्क को विकसित करने, ब्रिटिश काल में बनी इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल के प्रारूप का सौंदर्य करण एवं रेलवे इंस्टिट्यूट पर व्यायाम जिम के रखरखाव की मांग की, इस पर डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर मजदूर संघ के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:मनीष शर्मा, सुनील यादव, कन्हैया लाल कुमावत, दिनेश सुरोलिया, बाबूलाल सैनी, कमल किशोर, श्रवण लाल यादव, सुरेश कुमावत, मानसिंह गुर्जर, राम अवतार सैनी, बी.एल. मीणा सहित फुलेरा की तीनों शाखाओं के सदस्य शामिल थे।

Author: Aapno City News




