
फुलेरा ( दामोदर कुमावत)
केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय, जयपुर में पदस्थ डॉक्टर संजय कुमार साहा को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) से चिकित्सा निदेशक (MD) के पद पर पदोन्नत होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे ओबीसी एंप्लॉईज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डॉ. साहा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह कार्यक्रम एसोसिएशन के ज़ोनल संगठन सचिव अनिल कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस दौरान संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह,तुषार कांत प्रसाद, मुकेश कुमार यादव, कृष्ण कुमार एवं लोकेश कुमार शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. संजय कुमार साहा की इस नई उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन में रेलवे स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई।

Author: Aapno City News




