[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेल्वे अस्पताल की अव्यवस्थाओं के विरुद्ध पेंशनर्स का प्रदर्शन।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
ऑल इंडिया रेल्वे पेंशनर्स वेल्फेयरफेडरेशन(AIRPWF) से जुड़े सैंकड़ों पेंशनर ने आज रेल्वे अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर केंद्रीय अस्पताल जयपुर के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया। पेंशनर रेल्वे स्टेशन से एक रैली के रूप में रेल्वे अस्पताल पहुचे।

प्रदर्शन में उपस्थित पेंशनर को AIRPWF के महामंत्री आर के सिंह, जयपुर मण्डल मंत्री राकेश यादव, महेश सहाय शर्मा, बी एल सैनी, अवतार सिंह, राजकिशोर, एस के माथुर, विनीत मान, मुकेश चतुर्वेदी, प्रमोद पांडे, झाबरसिंह, नौनिहाल सिंह आदि ने संबोधित किया। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि ओपीडी में कई डॉक्टर समय पर नहीं आते है, जिसके कारण पेंशनर को घंटो इंतजार करना पड़ता है। दवाइयाँ मिलती अवश्य है, लेकिन लोकल परचेज़ की दवाइयाँ कई दिनो बाद मिलती है।

पेंशनर को आसानी से रेफर नहीं किया जाता है। रेफर करने की स्थिति में रेल्वे बोर्ड की मनाही के बावजूद फोटोकोपी मांगी जाती है। जिन मरीजो को रेफर किया जाता है, उन अस्पतालों से यदि मरीज का एक्सटेंशन मांगा जाता है तो वो भी नहीं किया जा रहा है, उसमे भी कई तरह की बाधाएँ आती है। पेंशनर के लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण लंबी लाइन में उन्हे खड़ा रहना पडता है। रेल्वे अस्पताल प्रबंधकीय कमी के कारण विशेषज्ञ चिकित्सक रेल्वे छोडकर चले गए है और आगे भी कुछ डॉक्टर जाने वाले है। मेडिकल पुनर्भरण के प्रकरण लंबे समय तक लंबित रहते है एवं यदि किसी को भुगतान भी होता है तो अत्यंत कम राशि का भुगतान हो रहा है।

उन्होने कहा कि पेंशनर्स को ये भी ज्ञात हुआ है कि इस रेल्वे से बाहर के कर्मचारी महीनो की दवा यहाँ से ले जाते है, जिसके कारण कई बार दवाइयों की भी कमी का शिकार इस रेल्वे के पेंशनर को होना पड़ता है। प्रदर्शन के पश्चात पेंशनर्स के प्रतिनिधि मण्डल ने चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय साहा से मुलाक़ात करके उन्हें ज्ञापन भी सौपा। सभा समाप्ति के बाद उन्होने मांग की कि इन व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार किया जाए अन्यथा मजबूर होकर अगली कार्यवाही की जाएगी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now