
रूण फखरूदीन खोखर
रूण-गांव रूण में किसानों द्वारा जनप्रतिनिधियों को बार-बार सड़क मार्ग तैयार करने के लिए ज्ञापन देने और मांग करने के बावजूद पिछले काफी सालों से सुध नहीं ली जा रही है, ऐसे में बरसात के मौसम को देखते हुए किसानों द्वारा ढाणी ढाणी चंदा करके और इस मार्ग को सही कराने की शुरुआत बुधवार से की गई है।

ढाणीवासी देवाराम लालरीया, सैयद मुख्तार अली, सैयद फखरुद्दीन ,सहदेवराम डूकिया ने बताया कि गांव रूण से बू नरावता जाने वाला मार्ग बहुत ही खस्ता हालत में है, बरसात के मौसम में पानी भर जाने से किसानों को अपने खेतों तक जाने के लिए गंदे पानी में से निकलना पड़ता है या फिर दूसरे मार्ग से जाना पड़ता है।

जनप्रतिनिधियों को कई बार इस मार्ग को सही करने की मांग भी की गई मगर नतीजा अभी तक शून्य रहा है। किसान चंदाराम लालरिया, ओपाराम नरादणिया, भूतपूर्व सैनिक हेमाराम लालरिया ने बताया 5 किलोमीटर के इस मार्ग पर 2012 और 2020 में लाखों रुपए लगाकर सैयद फखरुद्दीन और फारूक अली धर्म कांटा ने इस मार्ग पर दो बार मूरड़ डलवाया था।

अब यह रास्ता और भी ज्यादा खराब होने पर किसानों ने एक राय होकर चंदा एकत्रित किया और बुधवार को 5 किलोमीटर मार्ग को सही कराने की शुरुआत करते हुए झाड़ी कटींग करवाई और ट्रैक्टर और जेसीबी डंपर द्वारा मुरड़ डालने की शुरुआत की गई। इस मौके पर शैतानराम डूकिया, सैयद सलीम अली, अलीम अली, भूतपूर्व सैनिक राधाकिशन जाजड़ा, धारूराम भुवाल, राजूराम लालरिया, मोहम्मद फारूक, बलदेव राम डूकिया, अनवर अली ,खुर्शीद अली, हब्सी मोहम्मद सहित सैकड़ो किसानों ने सहयोग किया

Author: Aapno City News





