
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टाॅक इंजीनियर/कोचिंग के पद पर कार्यरत् शशि किरण का भारत सरकार के संयुक्त सचिव के एम्पेनलमेंट पैनल में चयन किया गया है।शशि किरण भारतीय रेलवे यांत्रिक सेवा इंजीनियरिंग बैच 2002 के अधिकारी है। वर्ष 2026 में केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव के एम्पेनलमेंट पैनल में चयन होने वाले उत्तर पश्चिम रेलवे सेे एकमात्र अधिकारी है। शशि किरण ने भारतीय रेलवे में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं प्रदान की है।

शशि किरण को मुख्य परियोजना प्रबंधक/रोलिंग स्टाॅक, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, उप महाप्रबंधक/सामान्य, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/इएनएचएम, वरि. मण्डल यांत्रिक इंजीनियर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का व्यापक अनुभव प्राप्त है। इसके साथ-साथ शशि किरण स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों में समग्र भाग लेते है। तथा उत्तर पश्चिम रेलवे में स्टेट कमिश्नर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी में भी सेवाएं प्रदान की है। शशि किरण को उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेल मंत्री स्तर पर 2 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है एवं जोनल स्तर पर विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए है। कार्योंतर गतिविधियों के अंतर्गत शशि किरण को पढ़ने और पढ़ाने का शौक है। वह नियमित तौर पर स्वयं अध्ययन करते है तथा सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए भी समय निकालते है। इसके अतिरिक्त वह फिटनेस पर ध्यान रखने के लिए साइक्लिंग, दौडना, स्विमिंग, गोल्फ इत्यादि खेलों में विशेष अभिरूचि रखते है।

Author: Aapno City News




