
फुलेरा( दामोदर कुमावत)
लूनियावास में कुमावत समाज विकास समिति द्वारा आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा जोश और सामाजिक एकजुटता का एक महाकुंभ बन गया। कार्यक्रम में श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपनी ऊर्जावान वाणी से युवाओं में नया जोश भर दिया।

मंच पर समाज की नामी हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक के साथ पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, (भाजपा प्रत्याशी, दांतारामगढ़) गजानंद कुमावत, संत श्री गोपाल कृष्ण महाराज, पूर्व प्रधान सांगानेर
कैलाश कुमावत , एड.सुरेंद्र लांबा एवं डॉ. आर सी कुमावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि प्रहलाद राय टाक ने अपने संबोधन में प्रतिभाओं को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा “जीवन में कभी भी छोटा लक्ष्य मत रखो।

हमेशा ऊंचे सपने देखो और उन्हें हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत, ईमानदारी और अटूट समर्पण झोंक दो। जब आप बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, तो समाज और राष्ट्र का गौरव भी साथ बढ़ता है।”साथ हीउन्होंने समाज को संगठित और एकजुट रहने का आह्वान करते हुए शिक्षा और स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया।

लूनियावास के सफल कार्यक्रम के बाद अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक सीधे कोटा संभाग के लिए रवाना हुए। वे वहां आयोजित ‘ग्राम विकास रथ’ और ‘रात्रि चौपाल’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनका यह तूफानी दौरा 10 मई तक जारी रहेगा, जहाँ वे सीधे जनता से संवाद कर विकास की नई रूपरेखा तैयार करेंगे।

Author: Aapno City News




