
सैनी समाज की बैठक संपन्न, पोस्टर का हुआ विमोचन।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) माली सैनी समाज धर्मशाला विकास समिति, भन्धे बालाजी के तत्वावधान में आगामी 26 जून को एक विशाल भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन धर्मशाला स्थापना के सफल 27 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भवन निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग देने वाले दानदाताओं (भामाशाहों) को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।

मंगलवार को धर्मशाला परिसर में समाज के प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं गौसेवक अमर चन्द सैनी ने बताया कि “26 जून 1999 को इस धर्मशाला की नींव रखी गई थी। आज यह भवन समाज की एकता का प्रतीक है। जिन भामाशाहों के सहयोग से यह ढांचा खड़ा हुआ है, उन्हें सम्मानित करना हमारे लिए गर्व का विषय है।”उन्होंने समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया हैं

और समाज के कर्मठ कार्यकर्ताओं को आवास, भोजन, स्वागत और मंच संचालन जैसे दायित्व सौंपे गए हैं। समाज के पदाधिकारियों ने समस्त सैनी समाज बंधुओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। बैठक में समाजसेवी शेष नारायण सैनी की अध्यक्षता में आयोजित

इस बैठक में फुलेरा सैनी समाज के अध्यक्ष तेज करण सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था के तहसील अध्यक्ष रामगोपाल सैनी, किशन लाल, प्रेमचन्द बड़ीवाल, लूणकरण सैनी, डालचन्द सैनी, महेन्द्र सैनी, राधेश्याम सैनी, अनिल सैनी, मुकेश मालाकार, राम लीलाल पापटवान्न, मुकेश सैनी, धर्मेन्द्र सैनी, सूरज सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




