[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत का जन्मदिन “सेवा दिवस” के रूप में मनाया।

SHARE:


‘गौ सेवा संकल्प,1456 पशु हुए लाभान्वित।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान सरकार पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के जन्म दिन के अवसर पर पूरे फुलेरा क्षेत्र में भक्ति और सेवा का संगम देखने को मिला। उनके जन्मदिन को ‘गौ सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाते हुए नोडल फुलेरा के अंतर्गत आने वाली 10 गौशालाओं में विशेष बांझपन निवारण एवं चिकित्सा शिविरों का भव्य आयोजन किया गया,

श्री हरसिद्धि हनुमान गौशाला कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत  त्रिलोकी दास महाराज ने मंत्री जी की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थना की और गौ-वंश के प्रति उनके समर्पण को ‘अद्वितीय’ बताया।पशुपालन विभाग (फुलेरा) के उपनिदेशक डॉ. संजीव सधंव ने आज के शिविरों की प्रगति साझा करते हुए बताया कि कुल 1456 गौवंश को इस अभियान से सीधे लाभ पहुँचाया गया।

जिसमें बांझपन चिकित्सा 85 गौवंश । गर्भ परीक्षण ।56 गौवंश ।कृमि नाशक दवा (मिनी किट) 469 वितरण। बाह्य स्प्रे (कीटनाशक) 188 गौवंश । कुल लाभान्वित 1456 पशु हुए। भीषण गर्मी से बचाव और अन्य सेवाएँ शिविर के दौरान केवल चिकित्सा ही नहीं, बल्कि गौ-वंश के प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया:
सभी गौशालाओं में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया गया। बढ़ते तापमान से गौवंश को बचाने के उपायों पर भी विशेषज्ञों ने चर्चा की। पक्षियों के लिए गौशाला परिसर में परिंडे लगाए गए।इसअवसर पर गौ शाला प्रबंधकों की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए।


इस पुनीत कार्य में डॉ. गणेश कुमार गर्ग, डॉ. धर्म सिंह,सीता राम,रामनिवास,बटेश्वर, हजारी लाल मीणा, लोकेश कुमावत, योगेश कुमावत और विष्णु जाजोटर सहित पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही,मदन मोहन जी शर्मा, रूपेश कुमार मौर्य समस्त महिला मंडल (गीता मीणा, शांति देवी, सुनीता देवी आदि) और गौ-भक्तों ने अपनी उपस्थिति से सेवा के इस संकल्प को सफल बनाया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now