[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शिष्टाचार मुलाकात: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से मिले श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक। जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री माननीया दीया कुमारी से शुक्रवार को श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की बेमिसाल सफलताओं और माटी शिल्पकारों के कल्याण को लेकर विस्तृत चर्चा की।


मुलाकात के दौरान बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने केंद्र सरकार में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 12 वर्ष के सफल तम कार्यकाल तथा राजस्थान सरकार के सफल ढाई साल के कार्यकाल की उपमुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई व शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने दोनों सरकारों की लोक- कल्याण कारी नीतियों की जमकर सराहना की।
अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने राजस्थान में ‘श्रीयादे माटी कला बोर्ड’ द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी।


उन्होंने माटी शिल्पकारों और पारंपरिक कलाकारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार द्वारा मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के इस सहयोग से प्रदेश के पारंपरिक हुनर को एक नई वैश्विक पहचान मिलेगी । सामाजिक सरोकारों और योजनाओं के विस्तार पर चर्चा
इस गौरवपूर्ण अवसर पर माधोराजपुरा के ग्राम मोहब्बत पुरा में प्रबुद्ध समाज सेवियों डॉ. रामावतार प्रजापति, बुद्धि प्रकाश प्रजापति और नाथू राम जी प्रजापति ने भी शिरकत की।


बैठक में माटी कला बोर्ड से जुड़े तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर भी गंभीर और सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। बैठक के अंत में माटी कला बोर्ड की योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई और इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार जमीनी स्तर पर इस तरह किया जाए ताकि समाज के बाद से अधिकाधिक जरूरतमंद लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now