[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री यादे माता के दरबार पहुंचे बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक । समाजजनों से किया संवाद, जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिए दिशा-निर्देश।

SHARE:



फुलेरा (दामोदर कुमावत)। राजस्थान श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने बुधवार को पाली प्रवास के दौरान श्रद्धा एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री यादे माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए तथा देश- प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुश हाली की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने समाज बंधुओं से आत्मीय संवाद कर उनके सुझाव एवं विचार भी जाने।


इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता मंगलाराम प्रजापत, श्री यादे माता मंदिर अध्यक्ष भंवर लाल चंदवाडिया, नारायणलाल कोटवाल वाले, पंचायत समिति सदस्य नारायणलाल प्रजापत, मदनलाल प्रजापत (बिंदोस), खेमाराम लुनिया, दशरथ जोधपुर, मुकेश हॉटवा, चंपालाल प्रजापति, फतेहराज नगरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


इसके पश्चात बोर्ड अध्यक्ष टाक ने पाली जिला भाजपा महामंत्री एड. नारायणलाल कुमावत के निवास पर कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण कारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार एवं पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में पार्षद खुशबू सोनी, मंडल अध्यक्ष गोपाल बंजारा, सेवानिवृत्त अधिकारी राम गोयल, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक रूपाराम कुमावत, महामंत्री दिनेश देवासी, ऋतिक दवे, लोकेश सोनी, रवि प्रकाश (सरस डेयरी), कुमावत समाज सचिव केसराराम कुमावत, भंवरजी कुमावत, एडवोकेट गोपाल कुमावत, मीडिया संयोजक सोमनाथ मंडल, कैलाश कुमावत सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।कार्य क्रम के दौरान सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे उपस्थित समाजजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now