[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

आर-पार के मूड में रेलवे के SC-ST कर्मचारी । 22 जून को DRM ऑफिस का घेराव!

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत): उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में SC-ST वर्ग के कर्मचारियों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई के लिए ‘ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन’ ने  22 जून (सोमवार) दोपहर 1:00 बजे जयपुर डीआरएम ऑफिस पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन और धरने का ऐलान कर दिया है।


एसोसिएशन का सीधा आरोप है कि मंडल के कुछ अधिकारियों की मनमानी कार्यशैली के कारण SC-ST कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है और रेलवे बोर्ड के नियमों को भी ताक पर रख दिया गया है। कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव और उत्पीड़न ने इस असंतोष की आग को और भड़का दिया है।
इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए 17 जून को मंडल अध्यक्ष रामबाबू गौतम, सचिव विनोद मीणा और जेसी बैंक डायरेक्टर सुभाष चन्द्र मीना खुद रेल मार्ग से फुलेरा पहुंचे।

उन्होंने स्थानीय रेल कर्मियों से मिलकर 22 जून के प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।”आपका एकजुट होना ही हमारी ताकत है” इस नारे के साथ कर्मचारियों के बीच नया जोश भरा जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों का साफ कहना है कि जब न्याय की आवाज दबाई जाती है, तो संघर्ष ही एकमात्र रास्ता बचता है। यह सिर्फ एक धरना नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और समानता की बड़ी जंग है। जयपुर मंडल संगठन के पदाधिकारी का फुलेरा आगमन पर संगठन के प्रेमचंद वर्मा,एच के मीना, रमेश चंद बेरवा, राम सहाय मीणा, राजा राम वर्मा, वीर कुमार, रोशन कुमार, महेंद्र सिंह,कालूराम रेगर,नरेंद्र कुमार जोया,शंकर लाल बेरवा, मुकेश कुमार मीणा,सुरेश कुमार बेरवा, मुकेश कुमार वर्मा, घनश्याम, वीर कुमार आदि ने सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया एवं नारे लगाते हुए रेल परिसर को गुंजायमान किया। उन्होंने फुलेरा के सभी पदाधिकारी सदस्यों एवं कर्मचारियों को आवाहन किया है कि 22 जून को विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now