[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

एन डब्लू आर ई यू की ओर से  आर.के.मुंदड़ा को भावभीनी विदाई।
नवागंतुक नीरज जैन का किया स्वागत।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन  की ओर से रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिकइंजीनियर  पद पर हुए बदलाव के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रेल सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे निवर्तमान पीसीएमई आर.के. मुंदड़ा को भावभीनी विदाई दी गई तथा नव-नियुक्त पीसीएमई नीरज जैन का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। इसके पश्चात यूनियन की ओर से आर.के. मुंदड़ा को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की स्मृति में आकर्षक स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरती अग्रवाल ने किया।समारोह को संबोधित करते हुए महामंत्री मुकेश माथुर, सहायक महामंत्री राजीव सारण एवं नूतन प्रकाश प्रजापति ने आर.के. मुंदड़ा के उत्तर पश्चिम रेलवे में योगदान, उनकी सहज कार्यशैली, कर्मचारी हितैषी सोच तथा कुशल नेतृत्व की सराहना की। साथ ही नव-नियुक्त पीसीएमई नीरज जैन का स्वागत करते हुए उन्हें यूनियन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, ताकि प्रशासन और कर्मचारी मिलकर रेलवे की प्रगति में योगदान दे सकें।अपने विदाई संबोधन में आर.के. मुंदड़ा ने उत्तर पश्चिम रेलवे में बिताए गए कार्यकाल की मधुर स्मृतियों और यूनियन के साथ रहे सकारात्मक एवं सहयोगात्मक संबंधों को साझा किया। नवागंतुक पीसीएमई नीरज जैन ने स्वागत के लिए यूनियन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन, कर्मचारियों और यूनियन के संयुक्त सहयोग से वे उत्तर पश्चिम रेलवे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।इस अवसर पर यूनियन की सहायक महामंत्री मीना सक्सेना,शाखा अध्यक्ष इन्द्र पाल सिंह तंवर,नारायण सिंह, मनोज कुमार मीना, पवन जुनेजा, दौलत सिंह, शिव कुमार, शैलेंद्र जोशी, चेतन वर्मा, शंकर लाल, छोटू लाल गुर्जर, ब्रिज मोहन जांगिड़, अनुराग पारीक, धर्मेश बैरवा, ब्रिज मोहन बैरवा, पारुल माथुर, लक्ष्मी धाभाई, जमना कंवर सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now