[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

‘सूने मकान में हाथ साफ़ करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार! फुलेरा पुलिस का बड़ा एक्शन।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
दिन दहाड़े सूने घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी उड़ाने वाले दो शातिर नकबजनों के मनसूबे पर जयपुर ग्रामीण पुलिस ने पूरी तरह पानी फेर दिया है। फुलेरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा कर 2 शातिर आरोपियों को धर दबोचा हे
ग्राम आकोदा (थाना फुलेरा) के रहने वाले नेमीचंद बैरवा 29 जुलाई 2026 को अपने काम पर चले गए थे।

पत्नी खेत पर थी और बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने सुबह 11 से 12 बजे के बीच दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में रखे ₹ 20,000 नकद,200 ग्राम चांदी की पायजब,सोने का लॉकेट, 8 चांदी के सिक्के, चांदी की चुटकी और लक्ष्मी जी का पाना चुराकर फरार हो गए । बिना नंबर की बाइकों ने खोला राज!पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दूदू)  शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी मुकेश जोशी के सुपरविजन में फुलेरा थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार की टीम ने जाल बिछाया। पुलिस टीम ने मुखबिर और तकनीकी सहायता से दो संदिग्धों को नरेना कस्बे में बिना कागजात की 2 मोटरसाइकिलों के साथ रोका। पूछताछ में उगला सच कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने आकोदा गांव में दिनदहाड़े चोरी की बात कबूल कर ली! नं.1पोखरमल (उम्र 40 वर्ष) निवासी कन्देवली (नरेना),इसके खिलाफ मारोठ, नावां, रेनवाल, नरेना और फुलेरा थानों में 05 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं! वही
2. नानूराम (उम्र 35 वर्ष)झ निवासी कन्देवली (नरेना)। इसके खिलाफ नरेना और फुलेरा थानों में 02 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं! पुलिस ने मौके से 02 मोटरसाइकिलें (हीरो स्प्लेंडर प्लस RJ 14 VB 4229 और एक बिना नंबरी एचएफ डीलक्स) जब्त की है। पुलिस टीम की शानदार सफलता
इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार, सउनि रामनिवास, कनि. विश्वेन्द्र (297), हंसराज (14) और रवि कुमार (1963) की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से चोरी का माल बरामद करने में जुटी है!

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now