
फुलेरा (दामोदर कुमावत) उत्तर पश्चिम रेलव कि ट्रेन की पैंट्री कार में छिपकर या किसी जुगाड़ से सफर करनाआसान है, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है! उत्तर पश्चिम रेलवे के PCCM स्क्वाड ने चेकिंग अभियान के दौरान ऐसे ही एक यात्री का ‘चुपके से सफर’ करने का इरादा ध्वस्त कर दिया है ।

30 जुलाई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12395 (राजेंद्र नगर पटना – अजमेर एक्सप्रेस) में PCCM स्क्वाड ने अचानक रेड मारी।टीम को ट्रेन की पैंट्री कार के अंदर एक यात्री बिना अनुमति और अनाधिकृत रूप से सफर करता मिला। रेलवे चेकिंग स्टॉफ ने उक्त यात्री को तुरंत धर दबोचा और उससे नियमानुसार भारी जुर्माना वसूल किया। सिर्फ यात्री ही नहीं, बल्कि गैर-कानूनी तरीके से जगह देने वाले पैंट्री कार मैनेजर के खिलाफ भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रेलवे प्रशासन का सख्त संदेश है कि “बिना टिकट और अनाधिकृत श्रेणी में सफर करने वालों पर लगाम कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेंगे। सही टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”यह जानकारी देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि
रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि हमेशा वैध (उचित) टिकट लेकर ही सफर करें और अपनी निर्धारित श्रेणी में ही रहें। जुगाड़ या अनाधिकृत तरीके से सफर करना आपको भारी जुर्माने और कानूनी परेशानी में डाल सकता है!

Author: Aapno City News




