[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।  3केजी से अधिक डोडा पोस्त व नकदी सहित तस्कर गिरफ्तार।

SHARE:



फुलेरा (दामोदर कुमावत)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुलेरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो 162 ग्राम डोडा पोस्त (छिलका व चूरा) तथा बिक्री से प्राप्त 5,550 रुपये नकद बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद के निर्देशानुसार जिले भर में नशा तस्करों और मादक पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू एवं पुलिस उपाधीक्षक सांभर  के सुपरविजन में थानाधिकारी फुलेरा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्रीरामनगर पावर हाउस रोड, फुलेरा में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उसके कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी में प्लास्टिक के कट्टे में रखा डोडा पोस्त तथा बिक्री की नकदी बरामद हुई। आरोपी जितेन्द्र कुमार कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।फुलेरा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी प्रहार माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now