
खेल को खेल की भावना से खेलें, थानाधिकारी: राजेंद्र
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के बीचून रोड स्थित श्री बुद्ध नाथ बाबा की बगीची परिसर में आयोजित ए यु स्मॉल फाइनेंस की ओर से चल रहे प्रोजेक्ट “बनों चेम्पियन”की निशुल्क खेल अकादमी में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे एक समारोह के रूप में बगीची महंत अमर नाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फुलेरा थानाधिकारी राजेंद्र कुमार रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार दामोदर कुमावत व बीएसएफ से रिटायर्ड एवं समाजसेवी सीपी शर्मा थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्फा शिक्षण संस्थान के निर्देशक घीसालाल कालीरावणा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फिता काटकर कबड्डी टीमों के बीच परिचय करने के पश्चात प्रतियोगिता प्रारंभ की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाए खेलों से शारीरिक विकास संभव है वहीं आत्मीय मिलन भी होता है।

सफलता के लिए ईमानदारी,मेहनत एवं आत्म बल से खिलाड़ी को मैदान में उतरना चाहिए जीत आवश्य होगी।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दामोदर कुमावत ने बताया क्षेत्र में खेलों के प्रति प्रतिभाएं तो बहुत है जरूरत है हमें उन्हें तरासते की। शिक्षा के साथ खेलों का होना जरूरी है। खेलों का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान होता है।अल्फा संस्थान के निदेशक घीसा लाल कालीरावणा ने बताया कि कस्बे में खेलो के प्रति जागरूकता के तहत एयू स्मॉल फाइनेंस की ओर से निशुल्क आयोजन किया जा रहा है। जिसमें खो – खो, कबड्डी, एथलेटिक्स व वाली बॉल के निशुल्क रजिस्ट्रेशन किये गए हैं।मंच संचालन परमेश्वर गांधी व प्रकाश चोपड़ा ने बखूबी निभाया, इस मौके पर खेल कोच अभिषेक कालीरावणा की देखरेख में रेफरी नरेश स्वामी, दिनेश वर्मा, संगीता कुमावत, प्रधान कुड़ी,नवीनशर्मा,महेश कुमावत, सीताराम, प्रकाश पूनिया, रामजीलाल, मोहित लोकेश, रीना, सुमन, राधा, अजय यादव,गोपी सैनी, आयुषी जांगिड़, अशोक शर्मा प्रधानाचार्य आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Author: Aapno City News




