[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन।

SHARE:


महंगाई, बिगड़ी कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी जयपुर देहात पश्चिम के अध्यक्ष विद्याधर सिंह चौधरी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी सांभर के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, क्षेत्र में व्याप्त भीषण पेयजल संकट, बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं के विरोध में केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया तथा आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि सांभर क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है तथा युवाओं और छात्रों का भविष्य लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित हो रहा है।


इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी सांभर के अध्यक्ष कमल शुक्ला, फुलेरा नगर अध्यक्ष अमरचंद सैनी, संगठन महामंत्री अरविन्द मेहरड़ा एवं शैलेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सी.पी. व्यास, कन्हैयालाल सकरवाल, नवल सोनी, प्रधान सहदेव गुर्जर, सरपंच बाबूलाल चौधरी, सरपंच गिरधारी कुलहरी, जिला परिषद सदस्य महेंद्र नील, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नानूराम कुमावत, दयानंद चौधरी, भंवरलाल निठारवाल, मंडल अध्यक्ष गोपाल जाट, नाथूलाल गट्टानी, सिराजुद्दीन मंसूरी, अब्दुल हमीद, राजेश कचावटिया, चंद्र प्रकाश सैनी, बाबू खान, सोमेश अजमेरा, रंजीत सारस्वत, मुबारक बेग, मोहनलाल वर्मा, टीकम कुमावत, अभिलाष तंबोली, मूलचंद सूत्रकार, दानमल जेवलिया, पुरुषोत्तम बासीवाल, अरुण व्यास, दाऊद चौधरी, इरफान कुरैशी, रामेश्वर लाल चौधरी, कुंभाराम सिंगला, इमरान खान, जावेद खान, रवि चौहान, कैलाश चंद सैनी, लक्ष्मी नारायण मीणा, अशरफ कुरेशी, जावेद बेग, शाकिर कुरैशी, लियाकत अली, विष्णुदत्त, हिमांशु, नवाब खान, प्रेमचंद सैनी, ओमप्रकाश सैनी, पांचूलाल बरवड़, मुकेश वर्मा, मंगलचंद, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now