[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

खजवाना गांव में निशुल्क छड़ी (वाकिंग स्टिक) का हुआ वितरण

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

छड़ीया पाकर बुजुर्ग हुए खुश

रूण- पंचायत समिति मूंडवा के गांव खजवाना में मुंबई की संस्था अंत्योदय फाउंडेशन  द्वारा बुजुर्गों के लिए भेजी गई निशुल्क छड़ी (वाकिंग स्टिक) का वितरण हुआ। जिला प्रभारी फखरुद्दीन खोखर रूण ने बताया मुंबई की अंत्योदय फाउंडेशन के महेंद्र मेहता और कमला जैन की ओर से इस गांव के लिए लगभग 30 छड़ीयां भेजी गई, जो बुजुर्गों के हाथों में रखने से चलने में आसानी होती है।

रविवार को खजवाना के मिस्त्री अब्दुल हकीम गोरी के सहयोग से 30 से ज्यादा बुजुर्गों  को निशुल्क छड़ीयां दी गई,इस मौके पर समाजसेवीयों द्वारा बुजुर्गों को फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया, वही सम्मान और छड़ीयां पाकर बुजुर्ग बेहद खुश हुए।

इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी हकीम गोरी,मुख्य अतिथि धर्मेंद्र जाखड़, नेमाराम, रामसिंह रोज, अनारदीन गोरी,नौरतराम सांखला राजूराम सेन, अजहरुद्दीन सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। खोखर ने बताया इसी कड़ी में गांव रूण में जून के प्रथम सप्ताह में निशुल्क छड़ीयों का वितरण किया जाएगा।

फोटो- गांव खजवाना में बुजुर्गों का सम्मान करके छड़ीयां देते समाजसेवी

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now