[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गांव रूण में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

ग्रामीणों ने मीठे पानी आपूर्ति की मांग की

गांव रूण के अटल सेवा केंद्र मे़ बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। राज्य सरकार की मंशा के तहत हर ग्रामीण को एक ही छत के नीचे सब सुविधाएं मिले इसी मंशा के साथ इस शिविर में कुछ कुछ कार्य हुए।

ग्राम सचिव अधिकारी राजेंद्र मिर्धा ने बताया शिविर प्रभारी नागौर तहसीलदार नरसिंह राम टाक और शिविर के सहप्रभारी मोहनराम सियाग सहायक विकास अधिकारी मुंडवा के सानिध्य में हुए इस शिविर में गांव के पश्चिम दिशा के सर्व समाज के लोगों ने  नहर के मीठे पानी की सप्लाई की मांग की ग्रामीणों ने बताया कि फ्लोराइड युक्त पानी से ग्रामीण बीमारियों को न्योता दे रहे हैं,

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 2 महीने पहले हुए शिविर में भी हमने मीठे पानी की मांग की थी मगर अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है, इस संबंध में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हमने विभाग को अवगत करा दिया है और जल्द ही खारे पानी से छुटकारा मिलेगा, इसी प्रकार ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि गांव में जगह-जगह विद्युत पोलं पर जिओ  लगाए जाएं ताकि बिजली का कोई काम होने पर उसी मोहल्ले में बिजली काटी जाए और पूरा गांव परेशान ना हो,

इसी प्रकार बरसात के मौसम में टूटे हुए विद्युत पोल और केबल को बदली करने की मांग की और वंचित ढाणीया में बिजली,पानी कनेक्शन दिलवाने की मांग की, मगर आश्वासन के सिवा इस शिविर में बिजली उपभोक्ताओं को कुछ नहीं मिला। इसी प्रकार शिविर में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 25, घर के पटे 13, म्यूट्रीशन 13 वितरित किए गए और खाद्य सुरक्षा के तहत 15 केवाईसी की गई , इसी प्रकार ग्रामीणों द्वारा क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्र, पुराना पंचायत भवन (वर्तमान में इंदिरा रसोई घर), पुराना पटवार भवन को सही कराने और अनुपयोगी भवनो को हटाने की भी मांग की गई । इसी प्रकार इंदौकली देवलीया नाडा स्कूल के भूमि आवंटन की मांग की गई। शिविर में ग्रामीणों ने मुख्य बस स्टैंड पर लगने वाले जाम को हटाने के लिए और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप करने के लिए दुकानों के आगे कब्जा जमाए हुए हैं उनको हटाने की मांग की तथा इसी महीने में भोमियासा महाराज रूण  के मेले को मदेनजर रखते हुए गांव के मुख्य मार्गों और नाली साफ सफाई करवाने की मांग की गई। इस मौके पर रुण सरपंच इंदिरा देवी गोलिया, महादेव गौशाला अध्यक्ष रामेश्वर गोलिया सहित काफी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now