
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
निर्माण संस्था, खंडेल की मासिक बैठक संपन्न । भीषण गर्मी के बावजूद 550ग्रामीणों (महिला,पुरुष,युवक-युवतियों) के उत्साह ने बैठक को सफल बनाया। कार्यकारिणी सदस्य हरजीराम की विशेष उपस्थिति में महज डेढ़ घंटे में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और समाज कल्याण के कार्य किए गए।

निर्माण संस्था खंडेल के निदेशक रामेश्वर लाल वर्मा ने बताया कि
बैठक में संस्था की धरोहर, पहचान के साथ संस्था के सहयोग से बने जलघर, शौचालय, टीन शेड व वितरित मशीनों/टैबलेट्स पर संस्था का कोड नंबर, कलर और वर्ष हमेशा अंकित रहेगा। ग्रामीणों ने इसका पूरा भरोसा दिया।
पेयजल वितरण नया नामंकन मार्च 2027 में होगा। टोकन वितरण गांवों की स्थानीय बैठकों में ही किया जाएगा। 9 जून को 103 किसानों को दिए गए बीज की गुणवत्ता श्रेष्ठ रही और फसल अच्छी उगी है, फिलहाल पानी की आवश्यकता है।

आगामी 9 अगस्त 2026 को 100 से अधिक गरीब विद्यार्थियों को ₹3 लाख तक की छात्रवृत्ति बांटी जाएगी।
15 नई चारा काटने व छानने की मशीनों के लिए आवेदन अपनी ‘ग्राम सहेली’ के पास जमा करवाएं।

पेयजल लाभार्थी परिवारों के हुनरमंद युवाओं को प्रशिक्षण या स्वरोजगार शुरू करने के लिए संस्था द्वारा ₹7000 तक की आर्थिक मदद (यात्रा/मशीनरी खर्च) दी जाएगी।वर्तमान में बालिका संसद की 21 बालिकाएं लाइब्रेरी और 11 बालिकाएं RS-CIT (कंप्यूटर) कोर्स का लाभ ले रही हैं। 1. शैक्षणिक टैबलेट वितरण (बालिका संसद की 5 प्रतिभावान बालिकाएं)
कनक (पृथ्वीपुरा),सुशीला (त्योदा),नेहा (जेतपुरा),
मीनाक्षी (सिनोदिया), एवं
काजल (भाटीपुरा)।
2. स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन व किट वितरणपूजा (खतवाड़ी),हेमलता (त्योद),
अंजली (भैंसलान), कविता (खतवाड़ी) एवं आचुकी (जयसिंहपुरा)3.मातृ व शिशु कल्याण सहायता प्रसव पूर्व पोषाहार (3 माताएं) मुन्नी (खतवाड़ी), पूजा (त्योदा), किरण (काजीपुरा) जिन्हें बादाम, किशमिश, अखरोट एवं मिश्री वितरण की गई।
प्रसव बाद पोषाहार (3 माताएं) संपत्ति (प्रतापपुरा), सुमन (मुंडवाड़ा), कविता (कवंरासा) को 2 किलो शुद्ध घी,1.5 किलो गुड़) दिया गया
वही नवजात बालिका जन्मोत्सव नन्ही परी के आगमन पर माता सुमन पत्नी सोहनलाल प्रजापत को झूला, ड्रेस और खिलौने भेंट किए गए। इस अवसर पर स्टाफ चंद्रकांता वर्मा, अनिता देवी, बागेश्वर वर्मा, दिनेश पालीवाल एवं इंद्रचंद शर्मा उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




