
NWREU जयपुर में उमड़ा उत्साह, 101 यूनिट रक्तदान
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
जब सेवा का जज्बा और नेतृत्व के प्रति सम्मान एक साथ मिल जाए, तो आयोजन ऐतिहासिक बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर पश्चिम रेलवे एम्पलाइज यूनियन (NWREU) के प्रधान कार्यालय (जयपुर) की जीएलओ (GLO) शाखा द्वारा आयोजित वार्षिक रक्तदान शिविर में देखने को मिला।

इस वर्ष यह शिविर सिर्फ एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि एक ‘डबल सेलिब्रेशन’ का जरिया बना। संगठन के लोकप्रिय महामंत्री मुकेश माथुर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक’ के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों का उत्साह सातवें आसमान पर था।मानवता की सेवा के संकल्प के साथ शुरू हुए इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस मौके पर मंच की शोभा बढ़ाने वाले मुख्य मुकेश माथुर ( महामंत्री, NWR E U ),
राजीव सिंह ( P C P O),
डॉ.के.कृष्ण कुमार(PCMD)
, अनुराग गोयल (PCSTE) ने उपस्थित लोगों को बताया कि”रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, और जब संगठन के साथी इस तरह एकजुट होकर आगे आते हैं, तो यह हमारे पूरे रेल परिवार की मजबूती को दर्शाता है।”शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त दान हुआ।

स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक, जयपुर के द्वारा रक्त संग्रहण किया गया |शिविर में उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय के कर्मचारी और उनके परिवारजनों ने भागीदारी निभाते हुए सामाजिक सरोकार, सेवा और संगठन की अटूट एकता का संदेश दिया।शिविर की शुरुआत से ही रक्तदान करने वालों में न केवल कर्मचारियों ने, बल्कि उनके परिजनों ने भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘रक्तवीरों’ का उत्साह देखकर ऐसा लग रहा था मानो वे अपने चहेते महामंत्री मुकेश माथुर को इससे बेहतर जन्मदिन का उपहार नहीं दे सकते थे।
इस पूरे भव्य आयोजन को सफल बनाने में AGS मीना सक्सेना, राजीव कुमार सारण, शाखा अध्यक्ष इन्द्र पाल सिंह एवं विनीत मान का कुशल व रणनीतिक मार्गदर्शन रहा,आयोजन को सुचारू रूप से चलाने और रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करने में यूनियन के कर्मठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रेम नारायण, नारायण सिंह, योगेश शर्मा, समित प्रताप सिंह, सोनल माथुर,आरती अग्रवाल,लक्ष्मी धाभाई, पारुल माथुर, जमना कंवर, विभा तापड़िया, नूतन प्रकाश प्रजापति, धर्मेश बैरवा, शंकर यादव, शिव कुमार, शैलेन्द्र जोशी, ब्रिज मोहन जांगिड़, दान सिंह, अनुराग पारीक, महेश बोहरा, छोटू लाल गुर्जर, शंकर लाल, विशाल पारवानी,पवन जुनेजा योगेश सिंह सहित सदस्य गण उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद माहौल पूरी तरह से उत्सव में बदल गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने बेहद हर्षोल्लास के साथ महामंत्री मुकेश माथुर का जन्मदिवस केक काटकर मनाया। फूलों के गुलदस्ते, बधाई के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच यह दिन NWREU के इतिहास में न केवल सामाजिक सरोकार, बल्कि आपसी भाईचारे की भी एक खूबसूरत मिसाल के रूप में दर्ज हो गया।

Author: Aapno City News




