
🖊 तेजाराम लाडणवा
मेड़ता सिटी
मीरा नगरी मेड़ता सिटी स्थित पिंजरापोल गौशाला में रविवार को गौसेवा का अनूठा और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। गौमाता के लिए विशेष रूप से 120 किलो लापसी तैयार कर गौवंश को प्रेमपूर्वक खिलाई गई। बरसात और ठंडक भरे सुहावने मौसम के बीच गौशाला परिसर में सेवा और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
जानकारी के अनुसार गौभक्त जगदीश प्रसाद मंत्री के सहयोग से गौमाता के लिए 120 किलो लापसी बनवाई गई। सुबह से ही गौशाला में सेवादार लापसी तैयार करने और गौवंश को खिलाने की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। लापसी तैयार होने के बाद उसे गौमाता को बड़े प्रेम और श्रद्धा के साथ परोसा गया।
रात्रि से हो रही बारिश और रविवार सुबह के ठंडे मौसम के कारण वातावरण अत्यंत सुहावना बना हुआ था। ऐसे मौसम में पौष्टिक लापसी मिलने से गौवंश भी बड़े चाव और आनंद के साथ इसका सेवन करता नजर आया। गौशाला में मौजूद श्रद्धालुओं और सेवादारों ने इस दृश्य को गौसेवा का पुण्य अवसर बताते हुए गौमाता की सेवा को मानव जीवन का श्रेष्ठ कार्य बताया।
इस दौरान गौशाला के सेवादारों ने पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाएं संभालीं और गौवंश को लापसी खिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने कहा कि गौसेवा, जीवदया और समाजसेवा की ऐसी प्रेरणादायी पहलें समाज में सेवा, करुणा और संस्कारों को मजबूत करती हैं।

Author: aapnocitynews@gmai.com




