
7 मई को होगी मूर्ति स्थापना, होगी भव्य प्राण-प्रतिष्ठा।
फुलेरा(दामोदर कुमावत)
मारवाड़ के अवतारी बाबा रामदेव जी महाराज की असीम कृपा से फुलेरा का श्रीरामनगर भक्ति के रंग में सराबोर होने जा रहा है। यहाँ स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर में 7 मई 2026, गुरुवार को बाबा रामदेव जी महाराज की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

इस उत्सव का शुभारंभ 6 मई, बुधवार को दोपहर 4:15 बजे भव्य कलश यात्रा एवं मूर्ति नगर भ्रमण कर किया जाएगा। बैंड-बाजों और मंगल गीतों के साथ यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी, जहाँ श्रद्धालु बाबा का स्वागत करेंगे। इसके पश्चात, शाम को विशाल भजन संध्या (सत्संग) का आयोजन होगा, जिसमें दूर दराज से नामचीन वादक एवं गायक कलाकारों द्वारा बाबा के भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करेंगे।

मुख्य समारोह में हवन, प्राण प्रतिष्ठा और महाप्रसादी के साथ 7 मई, गुरुवार का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होगा:प्रातः 6:30 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वानों द्वारा भव्य हवन- पूजन करअभिजीत मुहूर्त में मूर्ति स्थापना, शिखर कलश एवं ध्वज पूजन किया जाकर मंदिर का भव्य लोकार्पण और दिव्य महाआरती अनुष्ठान के पश्चात सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारे (प्रसादी) का आयोजन होगा । आयोजन समिति के सदस्य कमल वर्मा ने बताया कि “यह केवल एक मूर्ति स्थापना नहीं, बल्कि आस्था का महापर्व है। फुलेरा और आस पास के सभी धर्मप्रेमी इस पावन अवसर पर पधारकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Author: Aapno City News




