[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में प्यासों को मिलेगी राहत। फुलेरा जंक्शन पर ‘ठंडा और शुद्ध’ RO जल सेवा प्रारंभ ।

SHARE:


ब्रह्मवादिनी साध्वी कंचन दीदी के करकमलों द्वारा जल सेवा की जारी….
फुलेरा(दामोदर कुमावत) बढ़ती भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की प्यास बुझाना सबसे बड़ी सेवा बन जाती है। इसी नेक इरादे के साथ,दैनिक रेल यात्री संघ ‘एकीकृत’ (फुलेरा) ने अपनी परंपरा को निभाते हुए

इस साल भी रेलयात्रियों के लिए निशुल्क आरो जल सेवा का शुभारंभ ब्रह्म वादिनी साध्वी कंचन दीदी, अद्वैत आश्रम के महंत वेदांत केसरी सत्यनारायण महाराज एवं रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक सुरेश मीणा के करकमलों द्वारा छोटी कन्याओं को जल पिला कर श्री गणेश किया गया। इस अवसर पर साध्वी कंचन दीदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “जब पारा आसमान छूने लगता है तब जीवो की प्यास बुझाना सबसे बड़ी सेवा बन जाती है।

प्यासे व्यक्ति (जीव) को उस समय पानी मिल जाना अमृत के समान होता है”। इसीलिए कहा गया है प्यासे को पानी पिलाना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य में अपना योगदान देना चाहिए । हमें सुकून मिलेगा। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए श्रीमती गीतांजलि वासदेव ने साध्वी कंचन दीदी का स्वागत किया। और महंत सत्यनारायण महाराज एवं आइपीएफ सुरेश मीणा का संघ अध्यक्ष अशोक वासदेव व शिक्षाविद शक्ति सिंह द्वारा किया गया।

इस मौके पर जल सेवकों के लिए संघ द्वारा टी-शर्टो का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे पेंशनर समिति, महिला शक्ति, विद्यार्थी स्काउट एंड गाइड्स एनसीसी कैडेट वरिष्ठ जन एवं दैनिक रेल यात्री संघ के भारत भूषण शर्मा, अमजद हुसैन सिद्दीकी, प्रेमचंद कुमावत, बाबूलाल अजमेरा, बलवीर गुर्जर, राकेश वासदेव, शेष नारायण सैनी,एड. निशांत शर्मा,वीरेंद्र बंसल, राजेंद्र शर्मा, दुर्गा सिंह नरूका, नीरज सेन, श्रीमती गीताशर्मा,श्रीमती तारा सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now