
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) माधवी दिनकर के निर्देशन में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं.1) अरविन्द कुमार जांगिड़ सांभर लेक के निर्देशानुसार श्रीमती भानुप्रिया सेहरा न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय सांभर लेक द्वारा नगर पालिका मण्डल फुलेरा के सभागार में फुलेरा व उसके आस-पास के गांवों के पक्षकारों को आपसी राजीनामा योग्य प्रकरणों व प्री लिटिगेशन मामलों में आपसी समझाइश करवाई

तथा पक्षकारों को आपसी राजीनामा के लिए 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली इस साल की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत, न्यायालय परिसर सांभर लेक में मामलों के निस्तारण हेतु प्रेरित किया।

इस मौके पर सचिव तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह राठौड़, लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया, पैरा लिगल वोलेंटियर्स शंकर लाल छंदवाल, कैलाश चन्द माली, नितेश, राकेश कुमार, किशन यादव, अजय चौधरी, सोम्या वर्मा, आरती गुर्जर, तरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




