
रूण फखरूदीन खोखर
रूण-सोमवार रात्रि में गांव रूण में भगवानराम देवासी ने एक खोया हुआ मोबाइल वापस मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। सहदेवराम भाकर ने बताया भगवानराम देवासी हमारी दुकान से काम से फ्री होकर अपने घर जा रहे थे तब उन्हें सड़क पर एक महंगा स्मार्ट मोबाइल पड़ा मिला

उन्होंने तुरंत यह मोबाइल मीडिया ऑफिस में जाकर दिया और मालिक तक पहुंचाने की बात कही ,इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने पर इसके मालिक सिराधना गांव निवासी श्यामाराम चौधरी आए और पहचान बताने पर जिला शांति समिति सदस्य फखरुद्दीन खोखर के हाथों से मोबाइल सौंपा गया और श्यामाराम ने भगवानराम देवासी और सोशल मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि ईमानदारी इस दौर में भी जिंदा है।

Author: Aapno City News




