
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
9 अगस्त का दिन फुलेरा के रेल परिसर स्थित सामुदायिक भवन में एक अद्भुत उत्सव का गवाह बना! विश्व आदि वासी दिवस के इस खास मौके पर आदिवासी समाज के लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा एवं बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और कैंडल दीप प्रज्वलन के साथ हुई। आयोजकों ने सभी अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर और माला अर्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। मंच संचालन की कमान बाबूलाल मीणा और गिर्राज मीणा ने संभाली, जिन्होंने अपने बेहतरीन अंदाज़ से कार्यक्रम में अंत तक बांधे रखा।कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक मंडल अभियंता बृजलाल मीणा ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मंडल यांत्रिक अभियंता राहुल मीणा मौजूद रहे।

बीएमएस अध्यक्ष जी.पी. मीणा, एससी/एसटी संगठन के अतिरिक्त सचिव प्रेमचंद वर्मा, अध्यक्ष एच.के. मीणा, साइंटिस्ट श्रीमती सोनाली मीणा एवं एसएसई मुकेश मीणा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर वक्ता गिर्राज प्रसाद मीणा, प्रेमचंद वर्मा, मुकेश मीणा, बाबूलाल मीणा, एच.के. मीणा और प्रो. सरोज मीणा—ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “जल, जंगल और जमीन हमारा है” भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी युवावस्था में ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा का नारा दिया था। आज पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित इस दिन पर उन्हें याद किया जाता है। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही समाज और देश का वास्तविक उत्थान संभव है।
मुख्य अतिथि राहुल मीणा ने आयोजन की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को एक नई दिशा और एकजुट रहने की प्रेरणा मिलती है।
समाज की महिलाओं ने डीजे की विभिन्न धुनों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर माहौल में उत्साह भर दिया। वही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने सुरीले गायन और ऊर्जावान डांस से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में एच.के.मीणा, बी.एल. मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा , नेत राम मीणा , राम सहाय,बुद्धि प्रकाश, खेमराज, लाहट साहब,मुकेश, रामनाथ, रामावतार वर्मा, रेणु, पायल, सुनीता, अनीता सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों, युवाओं और युवतियों का सराहनीय योगदान रहा।

Author: Aapno City News




