[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा पुलिस का बड़ा एक्शन एक्टिवा सवार नशा कारोबारी अफीम के साथ गिरफ्तार।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
नशे के सौदागरों के खिलाफ फुलेरा पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। विशेष अभियान के तहत गश्त कर रही पुलिस टीम ने तेज रफ्तार में भाग रहे एक एक्टिवा सवार को दबोचकर उसके कब्जे से 40 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा एक्टिवा स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है।


जयपुर ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (IPS) के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुलेरा पुलिस टीम पांच बत्ती क्षेत्र में MV एक्ट के तहत चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक एक्टिवा चालक (नंबर: RJ 14 KH 4927) पुलिस को देखकर घबरा गया और स्कूटी को तेज रफ्तार में बिचून रोड की तरफ भगाने लगा।


थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार  ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत पुलिस जाब्ते के साथ पीछा किया और डी एल नगर स्थित के.राज ट्रेडर्स के पास घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने अपना नाम अर्जुन लाल (48 वर्ष) पुत्र बालूराम जाति जाट, निवासी दुधवालो की ढाणी (कालख, थाना जोबनेर) बताया। जब पुलिस ने शक के आधार पर स्कूटी की डिग्गी खुलवाकर जांच की, तो उसमें दो पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में भरा काले रंग का गाढ़ा पदार्थ मिला।इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर दोनों थैलियों में 20-20 ग्राम (कुल 40 ग्राम) अफीम पाई गई। बिना लाइसेंस व परमिट अफीम परिवहन करने पर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा  NDPS Act में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह अफीम कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।कार्रवाई करने वाली जांबाज पुलिस टीम राजेन्द्र कुमार (थानाधिकारी, )
अमीचन्द एएसआई, रवि कुमार कांस्टेबल, रविदत्त,
महावीर, दीपक (चालक ERV) ने स्वतंत्रता दिखाई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now