
फुलेरा (दामोदर कुमावत) श्री यादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक सालासर प्रवास के दौरान श्री बालाजी के दरबार में विधिवत दर्शन पूजन कर प्रदेश की सुख- समृद्धि शांति और खुशहाली की मंगल कामना की।

उन्होंने श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना की राजस्थान की धरती पर सदैव सुख, समृद्धि और विकास का आशीर्वाद बना रहे तथा प्रदेशवासियों के जीवन में उन्नतिऔर खुशहाली आए। इस दौरान शोभासर में ओमजी प्रजापत के निवास पर समाज बंधुओ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओ एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद हुआ। उनके स्नेह सम्मान और अपनत्व के लिए हृदय से आभार, इस दौरान संतोष जी सारडीवाल, गणेश जी प्रजापत, सांवर जी प्रजापत, शुभकरण प्रजापत,

अनवर अली खान, सीताराम प्रजापत, भंवर लाल प्रजापत, देवाराम प्रजापत, शारदा जी प्रजापत,गोपालपूनिया, सोहन प्रजापत,चतुर्भुज प्रजापत सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजवादी उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




