[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री खांडल विप्र महासभा फुलेरा द्वारा 41 कुंडीय श्री परशुराम गो  महायज्ञ संपन्न

SHARE:


फुलेरा ( दामोदर कुमावत)श्री खांडल विप्र महासभा शाखा फुलेरा की ओर से श्री परशुराम जयंती के अवसर पर  संपूर्ण राष्ट्रव्यापी गो सम्मान आह्वान अभियान को अपना संपूर्ण समर्थन प्रदान करने के क्रम में  श्री खांडल विप्र भवन  नरेना रोड फुलेरा पर सर्वप्रथम गो पूजन व गो प्रसादी प्रारंभ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिसमें सैकड़ो गो माताओ ने प्रसादी ग्रहण कर खांडल विप्र समाज फुलेरा को अपना आशीर्वाद प्रदान किया सैकड़ो गो माताओ के बीच प्रसादी परोसते हुए दंडवत प्रणाम करते हुए समाज के बंधुओ ने गोकुल सदृश्य के दृश्य को उत्पन्न कर भाव विभोर कर दिया। खांडल विप्र शाखा फुलेरा के नवीन महामंत्री देवकीनंदन रूठ लाने बताया कि  सुंदर सुसज्जित देव मंडल के सम्मुख संपूर्ण समाज के बंधुओ ने आचार्य पंडित नर नारायण जमदग्नि, पंडित शिव नारायण शर्मा, के सानिध्य में संपूर्ण विधिवत देव पूजन किया

तत्पश्चात 41 कुण्डीय श्री परशुराम गो महायज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें 41 कुण्डो पर संपूर्ण समाज ने विधिवत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के संकल्प के साथ संपूर्ण देव आहुतियां देते हुए  भगवान परशुराम महायज्ञ संपन्न किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय श्री खांडल विप्र महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्म ऋषि ब्रह्मलीन श्री हीरालाल जी सेवदा के सुपुत्र समस्त ब्राह्मण समाज की पत्रिका विप्र सेतु के प्रबंध संपादक आदरणीय श्री राम कृष्ण जी सेवदा का स्वागत अभिनंदन समाज के संरक्षक श्री कुंदन लाल जी मुछवाल के सानिध्य में संपूर्ण समाज ने साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया,

इसी सुअवसर पर संपूर्ण भारतवर्ष में किसी भी समाज के सबसे कम उम्र के बने अध्यक्ष पंडित आशुतोष जमदग्नि व उनकी संपूर्ण कार्यकारिणी का संकल्प समारोह मुख्य अतिथि श्री राम कृष्ण जी सेवदा द्वारा करवाया गया मुख्य अतिथि के सानिध्य में संपूर्ण समाज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को साफा  पहना कर पूर्व कार्यकारिणी द्वारा नवीन कार्यकारिणी को विधिवत कार्यभार संबलाया। संपूर्ण कार्यकारिणी ने समाज के प्रति तन मन धन से संपूर्ण समर्पित होने का पूर्ण आश्वासन समाज को दिया, इसके पश्चात समाज की कन्याओ द्वारा विधिवत शस्त्र पूजन किया गया तत्पश्चात दिव्यांशी खांडल के सानिध्य में शस्त्र संचालन का अद्भुत प्रदर्शन कर इस पुनीत अवसर पर शास्त्र व शस्त्र दोनों की महत्वता को प्रदर्शित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि ने  मात्र दो दिन में ही शाखा सभा के 6 गांव सहित निमंत्रण तैयारी और कार्यक्रम प्रारंभ करने की कार्यकर्ताओं की क्षमता को अद्भुत व अविस्मरणीय बताते हुए भाव विभोर होते हुए

संपूर्ण समाज को नवनिर्वाचित अध्यक्ष  आशुतोष जमदग्नि की विनम्रता का सम्मान करने का उद्बबोधन देते हुए समस्त समाज को भाव विभोर कर दिया तत्पश्चात 51 थालियां द्धारा संपूर्ण समाज ने दिव्य और महा आरती की।यह अद्भुत दृश्य बडा ही मनोरम व विहंगम लग रहा था इसके बाद महाप्रसादी के आयोजन में संपूर्ण समाज के सैकड़ो बंधुओ  ने प्रसादी ग्रहण की ।अपने धन्यवाद उद्बबोधन में  निवर्तमान अध्यक्ष ने मात्र 2 दिन में ही आयोजित इस दिव्य और भव्य आयोजन को साधारण मनुष्यों के लिए असंभव बताते हुए इसका संपूर्ण श्रेय संपूर्ण समाज का सहयोग मातृशक्ति युवा साथियों का जोश त्याग और मेहनत से ही संभव हुआ। उन्होंने इस कार्य को इतने बड़े दिव्य और भव्य स्वरूप में निर्विघ्न संपन्न होने को  संपूर्ण समाज पर  विशेष देव कृपा बताया अंत में नवीन कार्यकारिणी द्वारा परशुराम सर्किल पर पूजन कर कार्यक्रम  को संपन्न किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now