[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा के लिए गर्व का क्षण। सत्यम हॉस्पिटल को मिला NABH सर्टिफिकेट।

SHARE:


21 जून को होगा भव्य अभिनन्दन समारोह।
फुलेरा( दामोदर कुमावत)
क्षेत्र के चिकित्सा क्षेत्र से एक बहुत ही गौरवशाली खबर सामने आई है। फुलेरा के प्रसिद्ध ‘सत्यम हॉस्पिटल’ को चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्ट स्तर बनाए रखने के लिए प्रतिष्ठित NABH प्रमाण पत्र (NABH Accreditation) से नवाजा गया है। यह पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि अब स्थानीय लोगों को और भी बेहतर व विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।इस बड़ी कामयाबी की खुशी में फुलेरा व्यापार महासंघ (रजि.) द्वारा एक भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल होंगे।कार्यक्रम रविवार, 21 जून, 2026
दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक अम्बेडकर भवन (सत्यम हॉस्पिटल के पीछे), फुलेरा मैं आयोजित होगा।


इस गरिमामयी समारोह में क्षेत्र की बड़ी राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शिरकत करेंगी मुख्य अतिथि विधायक विद्याधर सिंह चौधरी, कार्यक्रम  विधायक, अध्यक्ष निर्मल कुमावत (लोकप्रिय नेता एवं पूर्व विधायक)।

आयोजक एवं निवेदक फुलेरा व्यापार महासंघ और हॉस्पिटल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से सभी क्षेत्रवासियों को इस खुशी के मौके पर साक्षी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है। व्यापार महासंघ, अध्यक्ष मनोज अहूजा एवं निदेशक सत्यम हॉस्पिटल फुलेरा डॉ. एस. के. मोंगिया ने “आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।” आइए, इस गौरवशाली पल का हिस्सा बनें।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now