
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान के गौरव और प्रख्यात इतिहासकार प्रोफेसर आर.एस. खंगारोत एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। आगामी 24 से 28 जून तक दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली ‘वर्ल्ड हिस्ट्री एसोसिएशन-2026’ की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रो. खंगारोत इस साल की थीम ‘कनेक्टेड वर्ल्ड-क्लोज बॉर्डर्स’ के तहत ‘इंडियन ग्लोबलाइजेशन एंड चैलेंजेज’ विषय पर अपना विशेष व्याख्यान देंगे।कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी वर्ल्ड हिस्ट्री एसोसिएशन की अध्यक्ष रूथ मोस्टन और उपाध्यक्ष सिंथिया रोश के साथ एक हाई-प्रोफाइल मीटिंग भी होगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय इतिहास लेखन में भारतीय इतिहासकारों की भूमिका पर मंथन किया जाएगा।

इससे पहले जून 2025 में वे कजाकिस्तान की अल- फाराबी नेशनल यूनिवर्सिटी में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘अहिंसा परमो धर्म’ जैसे भारतीय विचारों को वैश्विक मंच पर रख चुके हैं जून 2023 में फ्रांस सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ओ’ऑर्द दे पाल्म अकादमिक’ से नवाजा जा चुका है। प्रो. खंगारोत
महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय के जीवनीकार हैं और ‘जयगढ़ : द इन्विंसिबल फोर्ट ऑफ आमेर’ जैसी मशहूर किताबों के लेखक हैं। अक्टूबर 2025 में उन्हें ‘सवाई जयपुर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ भी मिल चुका है।

अग्रवाल पी.जी. कॉलेज, जयपुर के पूर्व प्राचार्य रहे प्रो. खंगारोत ने साल 2012 में जोबनेर क्षेत्र में पहला सीबीएसई स्कूल स्थापित कर ग्रामीण बच्चों के लिए क्वालिटी एजुकेशन के दरवाजे खोले थे। प्रोफेसर खंगारोत के 24 से 28 जून तक दक्षिण कोरिया में देश का प्रतिनिधित्व के लिए प्रवास करने की खबर मिलते ही क्षेत्र के प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोगों जिनमें श्री प्रकाश मिश्रा (बब्बल), सरदार सिंह राठौड़, हिम्मत सिंह पवार, पूर्व भाज पा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोविंद सहाय शर्मा , समाज सेवी उम्मेद सिंह मनोहर, राकेश प्रजापत एवं एसएम एस इंटरनेशनल स्कूल सभी स्टाफ ने हार्दिक अभिनंदन एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Author: Aapno City News




