
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
फुलेरा थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक बेहद शातिर चोर रामप्रसाद आदिवासी कोल (उम्र 35 साल, निवासी मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से न सिर्फ चोरी की बाइक बरामद हुई है, बल्कि ट्रेनों से चुराए गए मोबाइल भी मिले हैं।

ऐसे खुला मामला बीती 4 मई 2026 को जॉबनेर रोड पर चाय की दुकान के बाहर से एक ब्लैक कलर की होंडा ड्रीम नियो मोटर साइकिल (नंबर: RJ 14 DL 4918) चोरी हो गई थी। पुलिस एक्शन पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सायबर/ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद ली।
सुराग मिलते ही पुलिस ने सीकर जिले के रींगस कस्बे में दबिश देकर आरोपी रामप्रसाद को धर दबोचा, चोरी का ‘यूनिक’ तरीका
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कोई आम चोर नहीं बल्कि एक घुमक्कड़ (खानाबदोश) किस्म का अपराधी है: वह रेलवे स्टेशनों के पास या झुग्गी-झोपड़ियों में रहकर पहले इलाकों की रैकी करता था। मौका मिलते ही वह स्टेशनों के बाहर खड़ी बाइक्स और ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के मोबाइल फोन उड़ा देता था।

उसने सीकर में एक पुलिया निर्माण स्थल से कंस्ट्रक्शन का सामान चोरी करने की बात भी कबूली है। क्या-क्या हुआ बरामद?चोरी की गई होंडा ड्रीम नियो मोटर साइकिल जयपुर और सीकर के बीच ट्रेनों से चुराए गए 02 स्मार्ट फोन। पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि उसकी अन्य चोरियों और वारदातों का भी पर्दा फाश किया जा सके। इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार और कांस्टेबल श्री सरदार की विशेष भूमिका रही।

Author: Aapno City News




