[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गौशाला के गुल्लक पर चोर की नजर। नशे की लत पूरी करने के लिए तोड़ा ताला ।

SHARE:


फुलेरा पुलिस ने शातिर नकब जन को दबोचा।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे में गौसेवा के लिए रखे गए गुल्लक पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर नकबजन को फुलेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने डॉक्टर के क्लीनिक में पहले रेकी की और मौका मिलते ही गौशाला के लिए रखे गुल्लक का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली।

पुलिस की सतर्कता, तकनीकी सहायता और लगातार निगरानी के चलते आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फुलेरा थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सांभरलेक निवासी परिवादी रोकेश कुमार ने 23 अप्रैल 2026 को फुलेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वह फुलेरा स्थित उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (स्त्री रोग) डॉ. महेश कंडेल के क्लीनिक पर कार्य करते हैं। उसी दिन क्लीनिक में कार्यरत महिला मंजू देवी ने फोन कर सूचना दी कि मरीज परीक्षण कक्ष में गौशाला के लिए रखा गुल्लक टूटा पड़ा है और उसमें रखे रुपए गायब हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर देखा गया तो गुल्लक का ताला टूटा हुआ था तथा नकदी चोरी हो चुकी थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा एवं वृत्ताधिकारी सांभरलेक अनुपम मिश्रा के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता का सहारा लिया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने कस्बा फुलेरा निवासी अक्षय सोनी उर्फ बिट्टू शूटर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत का शिकार है और उसी लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी की योजना बनाई थी। उसने पहले क्लीनिक की रेकी की और फिर मौका देखकर गौशाला के लिए रखे गुल्लक का ताला तोड़कर नकदी चुरा ली।
पुलिस ने 1 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से चोरी की रकम बरामद करने के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपी अक्षय सोनी उर्फ बिट्टू शूटर (27) फुलेरा कस्बे में सब्जी मंडी के पास का निवासी बताया गया है।इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार, पुलिसकर्मी कमलवीर, रवि कुमार और राजेंद्र सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फुलेरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now