
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में पिछले 34 वर्षों से निरंतर अलख जगा रहे फुलेरा के विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र प्रकाश हलचल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली राजेंद्रभवन में आयोजित कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया(CCI)के ‘सिल्वर जुबली’ समारोह में उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से नवाजा गया। सम्मान समारोह के दौरान श्री हलचल को शॉल ओढ़ाकर, प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उपभोक्ता अधिकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और जनहित के कार्यों के लिए दिया गया है।

Author: Aapno City News




