[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मुख्यमंत्री निवास पर कुम्हार- कुमावत समाज का ऐतिहासिक संगम ।

SHARE:


CM भजनलाल शर्मा ने किया ‘माटी के लाल’ पुस्तिका का विमोचन ।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान की माटी की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयां देने के संकल्प के साथ कल मुख्यमंत्री निवास पर कुम्हार- कुमावत-प्रजापत समाज के प्रबुद्धजनों का भव्य समागम हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से श्री यादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक एवं समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बजट में समाज हित में की गई ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

राजस्थान माटी कला बोर्ड अध्यक्ष एवं प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताते हुए तीन मुख्य बिंदुओं पर खुशी जाहिर की1.माटीकला बोर्ड के लिए विशेष बजट आवंटन।2.सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की मंजूरी। 3.झालामंड, जोधपुर में श्री यादें माता पैनोरमा केनिर्माण की घोषणा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा माटीकला बोर्ड के दो वर्षों के सफल कार्यकाल पर आधारित पुस्तिका “माटी राजस्थान री” का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कला के प्रति समर्पित उत्कृष्ट कलाकारों को ‘माटी के लाल’ पुरस्कार से नवाजा गया, जो समाज की पारंपरिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक बड़ा प्रोत्साहन है। समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट में इलेक्ट्रिक चाक और मिट्टी गूंथने की मशीनें उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।

यह कदम पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर समाज के लिए स्वर्णिम भविष्य के द्वार खोलेगा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मंच की शोभा बढ़ाने वाले प्रमुखअतिथि कैबिनेट मंत्री
जोराराम कुमावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच,
ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, भाजपा राष्ट्रीय ओबीसी मंत्री व पूर्व विधायक


निर्मल कुमावत ,प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत, अजमेर जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, सहित गणमान्य उपस्थित रहे
कार्यक्रम के अंत में सभी जिलों से आए समाज बंधुओं, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल बनाया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now