[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राष्ट्रीय लोक अदालत का बीमा कंपनियो व अन्य विभागों के अधिकारों के लिए बैठक।

SHARE:


फुलेरा ( दामोदर कुमावत)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) माधवी दिनकर जयपुर जिला के निर्देशन में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति ( अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं. 1) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के अवकाशागार में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली

इस साल की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु शुक्रवार को सांभर लेक न्याय क्षेत्र स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग, पी.एच.ई.डी. विभाग, जयपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड, भारत संचार निगम लिमिटेड व नगर पालिका मण्डल सांभर लेक व फुलेरा के अधिकारों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें शिवराज कृष्णा,

गोपाल सिंह पंवार, हेमा चौधरी, मुलेंद्र सिंह, देवराज प्रजापत आदि उपस्थित रहे तथा बीमा / इंश्योरेंस कंपनीयों के अधिकारिगण के साथ विडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित की गई मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण, बीमा /इंश्योरेंस कंपनीयों के प्रतिनिधि आन लाइन विडियो कांफ्रेंस के जरिए उपस्थित रहे। राजीनामा योग्य प्रकरणों में राजीनामा के माध्यम से एवं प्री लिटिगेशन प्रकरणों के निस्तारण हेतु पूर्ण प्रयास कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now