[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘हिस्ट्रीशीटर’ लुटेरों का पर्दाफाश।

SHARE:



फुलेरा (दामोदर कुमावत)
फुलेरा पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने न केवल आरोपियों को पकड़ा, बल्कि लूटा गया सोना और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। मामला 2अप्रैल 2026 का है। पीड़ित गोपाल लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दादी जब घर से कुछ ही दूरी पर थीं, तब मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका।

मौका मिलते ही बदमाश बुजुर्ग महिला की सोने की नथ लूटकर रफूचक्कर हो गए। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए आरोपी पहले से ही सांभरलेक जेल में बंद थे, जहाँ से पुलिस ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी कुलदीप के घर से पुलिस ने बुजुर्ग महिला की लूटी हुई सोने की नथ बरामद की। थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा बाइक (RJ 47 SJ 8945) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।पकड़े गए दोनों आरोपी कोई साधारण चोर नहीं, बल्कि पुराने अपराधी हैं:
1.कुलदीप सिंह (25 वर्ष) यह सांभरलेक थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। इस पर हत्या, लूट, चोरी और मारपीट के करीब एक दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं।2. नगेन्द्र सिंह उर्फ नीकू (23 वर्ष)यह भी पहले हत्या और लूट के मामलों में जेल की हवा खा चुका है।
इन बदमाशों ने 12 अप्रैल 2026 को सांभरलेक इलाके में भी एक अंगूठी और नकदी लूटी थी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और भी कई बड़ी वारदातों का खुलासा हो सकता है। इस सफल ऑपरेशन में ASP दूदू (श्री शिवलाल बैरवा), वृत्ताधिकारी सांभरलेक (श्री अनुपम मिश्रा) और थानाधिकारी फुलेरा (श्री राजेन्द्र कुमार) की मुख्य भूमिका रही।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now