[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

एनडब्ल्यूआरईयू ने मनाया मजदूर दिवस। “रेल कर्मियों के हक की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी यूनियन”  मुकेश माथुर

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन (NWREU) द्वारा शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस बेहद उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए रेल कर्मियों के हितों की रक्षा की हुंकार भरी।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के भव्य स्वागत से हुई। समारोह का सबसे भावुक क्षण वह था जब मुख्य अतिथि मुकेश माथुर ने 92 वर्षीय सेवानिवृत्त ट्रेन मैनेजर बलवीर सिंह का माला और शाल ओढ़ाकर कर सम्मान किया। इस सम्मान ने नई पीढ़ी के रेलकर्मियों को अपनी जड़ों और संघर्षों से जुड़ने का संदेश दिया। 8वें वेतन आयोग और पेंशन पर तीखे सवाल मुख्य वक्ता मुकेश माथुर ने करीब 40 मिनट के अपने ओजस्वी संबोधन में केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों में उदासीनता बढ़ रही है।


प्रमुख मुद्दे:उन्होंने 8वें वेतन आयोग के गठन, पेंशन अधि नियम,की विसंगतियों और पुरानी पेंशन को लेकर विस्तार से चर्चा की ।”हमारी यूनियन सरकार और कर्मचारियों के बीच एक मजबूत सेतु है। रेल कर्मचारी ईमानदारी और निष्ठा की प्रतिमूर्ति हैं, उनके हितों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”राकेश यादव, मंडल मंत्री, मजदूर दिवस का महत्व और बलिदान की याद, मंडल अध्यक्ष के.एस. अहलावतऔर नरेंद्र चाहर ने भी सभा को संबोधित किया। चाहर ने मजदूर दिवस के इतिहास और उन श्रमिकों के बलिदान को याद किया जिनके संघर्षों की बदौलत आज मजदूरों को अधिकार मिले हैं।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि रेल कर्मचारियों से “मशीन की तरह नहीं, बल्कि मानवीय आधार पर” काम लिया जाए।
यूनियन का बढ़ता कुनबा कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भीषण गर्मी के बावजूद पंडाल रेल कर्मचारियों और पेंशनर्स से खचाखच भरा रहा। समापन से पूर्व, अन्य संगठनों को छोड़कर आए कई रेलकर्मियों ने NWREU की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें मुकेश माथुर ने माला पहनाकर संगठन में शामिल किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड महेश सहाय शर्मा ने की, जबकि एस.के. माथुरने अपने चिर-परिचित शायराना अंदाज में मंच का कुशल संचालन कर समां बांधे रखा। इस मौके पर
शाखा सचिव हमीर सिंह, प्रहलाद राम, राजेंद्र चौधरी, अजय गुर्जर, अनूप शर्मा, नोनिहाल सिंह सहित सैकड़ों रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now