
रूण फखरूदीन खोखर
रूण- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुलेमान सांई उपसरपंच प्रतिनिधि रूण ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूण में पंख भेंट किए हैं। प्रधानाचार्य गणपतराम ने बताया गर्मी के मौसम और तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों को हवा के लिए विद्यालय में दो छत पंखे भेंट किए हैं।

इस मौके पर उपस्थित शाला स्टाफ ने सुलेमान का स्वागत करते हुए आभार जताया और बताया कि यह हमेशा स्कूल का ख्याल रखते हुए कुछ ना कुछ देते रहते हैं।

व्याख्याता निर्मला कंवर ने भामाशाहों से स्कूल में कूलर देने के लिए निवेदन किया है और बताया कि ठंडी हवा में विद्यार्थी अच्छी तरह पढ़ाई कर सके।

Author: Aapno City News




