[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा रेलवे चिकित्सा इकाई और रुंगटा हॉस्पिटल की साझा पहल ।

SHARE:


निशुल्क चिकित्सा शिविर में 74 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के तहत गुरुवार को फुलेरा रेलवे चिकित्सा इकाई में मानवता और सेवा का संगम देखने को मिला। यहाँ जयपुर के प्रसिद्ध  रुंगटा हॉस्पिटल के सहयोग से एक  निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चले इस शिविर में कुल 74 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर की कमान रुंगटा अस्पताल की अनुभवी टीम ने संभाली, जिसमें डॉ. हेमंत शर्मा (चेस्ट फिजिशियन) डॉ. राखी शर्मा (न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ)डॉ. कीर्ति शाह (गायनकलॉजी विशेषज्ञ) इन विशेषज्ञों ने ईसीजी,

शुगर, बीपी सहित महिला रोग, हृदय रोग और श्वास संबंधी बीमारियों की गहन जांच कर मरीजों को उचित परामर्श और दवाइयां सुझाईं।रेलवे चिकित्सा इकाई के एडीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने शिविर को लेकर पहले से ही सक्रियता दिखाई थी।

उन्होंने फुलेरा स्थित रेलवे के सभी विभागों को पत्र लिखकर कर्मचारियों को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के प्रबंधन में रुंगटा हॉस्पिटल के प्रबंधक रोहन पुरी और उनकी नर्सिंग टीम का विशेष योगदान रहा।


इस स्वास्थ्य मिशन को सफल बनाने में रेलवे चिकित्सा इकाई फुलेरा के डॉ. जगदीप नाशना, फार्मासिस्ट मुकेश कुमार खर्रा, बलवंत सिंह और नर्सिंग स्टाफ मनीष गोदारा, बलराम वर्मा, घनश्याम, नवल किशोर, गौतम, सुखदेव, मुकेश वर्मा, दीपिका एवं कमल राम बैरवा ने अपनी सेवाएं दी।साथ ही, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (ब्रांच दो) के अध्यक्ष मनीष शर्मा और सहायक सचिव बच्चन लाल सिरवा ने भी अपनी मौजूदगी और सहयोग से शिविर को नई ऊर्जा प्रदान की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now