[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

केंद्रीय कर्मचारियो ने मांगा 69000 रुपये न्यूनतम वेतन।

SHARE:



फुलेरा(दामोदर कुमावत)केंद्र सरकार में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियो के वेतन एवं भत्तो में वृद्धि के संबंध में जेसीएम स्टाफ साइड की ओर से आठवें वेतन आयोग को ज्ञापन प्रस्तुत कर दिया गया है। इससे पहले नई दिल्ली में सम्पन्न जेसीएम मेमोरेंडम ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक में   स्टाफ साइड सचिव शिव गोपाल मिश्रा, एम राघवैया, श्रीकुमार, जे आर भोसले, मुकेश माथुर, रूपक सरकार, एस के त्यागी सहित अन्य कमेटी सदस्यो ने चर्चा करके इसे अंतिम रूप दिया। जेसीएम स्टाफ की ओर से न्यूनतम वेतन 69000 रुपये की मांग की गई है।

इसमें आईसीएमआर की सिफारिशों के आधार पर 3490 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रति दिन, एक परिवार को 5 यूनिट मानकर मासिक आवश्यकताओं के अनुरूप न्यूनतम वेतन का निर्धारण किया गया है। इसके साथ ही, लेवल 2 को 3 में, लेवल 4 को 5 में, लेवल 7 को 8 में, लेवल 9 को 10 में मर्ज करके 3.833 फिटमेंट फेक्टर के अनुसार वेतन निर्धारण करने की मांग की गई है।
मकान किराया भत्ता X Y Z श्रेणी के लिए क्रमशः 40,35, 30 प्रतिशत तथा शिशु शिक्षण भत्ता किन्ही 2 बच्चो के लिए, पीजी कोर्स तक 10 हज़ार रुपये प्रति शिशु प्रति माह की मांग की गई है। शेष अन्य सभी भत्ते तीन गुना की दर से बढ़ाने, रिस्क एवं हार्ड ड्यूटी भत्ता प्रत्येक संरक्षा श्रेणी में कार्यरत कर्मचारियो को देने की मांग प्रस्तुत किये गए ज्ञापन में की गई है। इसके अतिरिक्त वार्षिक वेतनवृद्धि 6% की दर से, एमएसीपीएस के तहत प्रत्येक 6 वर्ष के अंतराल में 5 आर्थिक प्रोन्नति एवं पदोन्नति पर 10000 रुपये का लाभ कम से कम दिए जाने की मांग की गई है।सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्यूटी कुल वर्षो की सेवा के आधार पर 15 दिन के स्थान पर एक माह की परिलब्धियों के आधार पर गणित करने, कम्युटेशन पर पेंशन में कटौती 11 वर्ष बाद बंद करने, सभी को ओपीएस के दायरे में लाने की मांग की गई है। पुराने पेंशनर एवं परिवार पेंशनर की पेंशन में भी तदनुसार रिवीजन की मांग जेसीएम ने आठवें वेतन आयोग से की है।NWREU के महामंत्री मुकेश माथुर ने बताया कि रेलवे कर्मचारियो की विभिन्न केटेगरी का मेमोरेंडम अलग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए AIRF ने 20 से 24 अप्रैल तक दिल्ली में विभिन्न केटेगरी के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है उनसे चर्चा करके इस माह के अंत तक मेमोरेंडम वेतन आयोग को भेजा जाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now