[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा की सड़कों पर उमड़ा खांडल विप्र समाज का सैलाब, खांडल विप्र महासभा के गूंजे जयघोष।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
विप्रोत्सवके पावन अवसर पर मंगलवार कोफुलेरा की सड़कों पर केसरिया उत्साह देखने को मिला। खांडल विप्र महासभा शाखा फुलेरा द्वारा आयोजित भव्य वाहन रैली ने समाज की एकजुटता और शक्ति का शंखनाद किया।शाखा के पूर्वअध्यक्ष पंडित नर नारायण जमदग्नि ने बताया कि सांभर में आयोजित मुख्य ‘विप्रोत्सव’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फुलेरा की युवा शक्ति और मातृशक्ति में भारी उत्साह दिखा ।

अध्यक्ष  आशुतोष जमदग्नि के नेतृत्व में समाज के बंधु खांडल विप्र भवन में एकत्रित हुए, जहाँ उत्सव मनाने के बाद वाहनों के काफिले के साथ सांभर के लिए प्रस्थान किया गया। इस भव्य रैली और सभा में समाज के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही विप्र सेना तहसील युवा अध्यक्ष बजरंग लाल जोशी, सभापति यादराम जोशी, मोहनलाल माटोलिया एवं सत्यनारायण रिणवा, राम प्रसाद जोशी, कृष्णकांत माटोलिया, मदन लाल रिणवा, कपूरचंद रिणवा, घनश्याम बढ़ाडरा, महेश बढ़ाडरा, दिनेश गोधला, योगेश माटोलिया, देवी लाल रिणवा, श्याम सुंदर माटोलिया, देवकीनंदन रूथला, नरेश रिणवा, नेमीचंद रिणवा, लक्ष्मी नारायण रिणवा। तथा
युवा शक्ति प्रियांशु रिणवा, पार्थ शर्मा, दर्शित रिणवा।

और मातृ शक्ति ने मान बढ़ाया। वहीं रैली में महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। संपत देवी, विद्या शर्मा, गंगा शर्मा, सुशीला शर्मा, सुशीला माटोलिया, सुमन देवी, सीता देवी, दिव्यांशी खांडल, सुनीता देवी, मंजू देवी, प्रेम शर्मा, चंदा देवी, मंजू रिणवा और बनारसी देवी सहित सैंकड़ों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर फुलेरा शाखा अध्यक्ष आशुतोष जमदग्नि ने कहा कि”यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता का प्रतीक है।

हर सामाजिक बंधु और युवा साथी का सहयोग सराहनीय है।आज खांडल विप्र महासभा शाखा फुलेरा ने सांभर विप्रोत्सव के समर्थन में भव्य वाहन रैली निकालकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। समाज की युवा शक्ति और मातृशक्ति का यह जोश वंदनीय है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now