[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का संगम बना सैन जयंती महोत्सव।

SHARE:


फुलेरा में आयोजित समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, सामूहिक विवाह का सुझाव बना चर्चा का केंद्र

फुलेरा (दामोदर कुमावत)
जोबनेर रोड स्थित अनुविहार कॉलोनी स्थित सैन समाज भवन में 26 वें सैन जयंती महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भव्यता और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में एकता और संस्कारों का संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रसारित किया।

समारोह की अध्यक्षता ताराचंद आमेरिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में निर्मल कुमावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि मदनलाल पडियार, रामेश्वरलाल एवं शक्ति सिंह ने भी समारोह में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सैन  महाराज के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का पारंपरिक तरीके से माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान सत्संग एवं सुंदरकांड पाठ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया,

जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण 10 वीं व 12वीं कक्षा के मेघावी विद्यार्थियों तथा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन महेश सैन द्वारा किया गया। पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने अपने उद्बोधन में शिक्षा, एकता और संस्कारों को समाज की उन्नति का आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने समाज में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान बालिका श्री सैन द्वारा प्रस्तुत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित मार्मिक गीत ने सभी को भावुक कर दिया और एक सशक्त सामाजिक संदेश दिया। अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर दुर्गालाल, देवीलाल, रामचंद्र, विष्णु सैन, जीतू कचनार, मालीराम सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। पूरा आयोजन समाज में एकता, शिक्षा और संस्कारों के महत्व को नई ऊर्जा के साथ स्थापित करने में सफल रहा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now