
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
पंच गौरव उप-खण्ड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सांभर लेक में आयोजित कराई गई।जिस में नगरपालिका स्तरीय छात्र -छात्राओ कि टीमों ने भाग लिया। अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कि टीमें फुलेरा नगरपालिका पर विजय रही। उप खंड पर विजय टीमों ने प्रतिनिधित्व किया।

अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कि टीमों में 15 वर्षीय में बालक एवं बालिकाएं दोनों टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 19 वर्षीय टीम छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजय टीमों का दरबार सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांभर लेक में मोमेंट एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में दरबार स्कूल प्रधानाचार्य टीकम चंद माली, अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव, अल्फा स्कूल संस्था निदेशक घीसालाल कालीरावणा, शारीरिक शिक्षक बद्रीलाल यादव, लक्ष्मीनारायण मूंड़, अभिषेक कालीरावणा, विमला शर्मा,राजेश नायक , मुकेश चौधरी, दिनेश,संगीता, कुमावत , अरुण मीणा, हनुमान सहाय एवं महेंद्र नाथावत उपस्थित रहे। विजय टीमें जिला-स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगी।

Author: Aapno City News




